April 8, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस ने एक मुकदमे में नामित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

अयोध्या पुलिस ने एक मुकदमे में नामित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्तगण से पुलिस ने मोबाइल, स्कूटी व लूट की नगदी की बरामद

अयोध्या

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एवं पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अश्वनी कुमार पांडे के नेतृत्व में गठित टीम उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार तिवारी मय हमराह द्वारा एक मुकदमे में नामित अभियुक्त गण सिद्धार्थ चौरसिया व रोहित यादव को एक स्कूटी एक्टिवा तथा दो मोबाइल फोन व चालीस हज़ार नगद रुपए बरामदगी के साथ उसुरू नहर पुल के पास से किया गिरफ्तार। पुलिस ने बताया गिरफ्तार अभियुक्तगण के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम में मुख्य रूप से नगर कोतवाली अंतर्गत नवीन मंडी चौकी प्रभारी जय किशोर अवस्थी व उप निरीक्षक अखिलेश कुमार तिवारी के साथ कांस्टेबल श्रवण कुमार व कांस्टेबल सिंटू कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *