वरिष्ठ पत्रकार के.बी शुक्ला के भतीजे विश्वास शुक्ला का आयकर विभाग में हुआ चयन
1 min readअयोध्या

मसौधा ब्लॉक के शिवदासपुर शुक्ल का पुरवा गांव के होनहार युवा विश्वास शुक्ला का चयन आयकर विभाग में कार्यालय अधीक्षक के पद पर हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विश्वास शुक्ला, पूर्व ग्राम प्रधान और वरिष्ठ अधिवक्ता लाल बहादुर शुक्ला के भतीजे हैं।विश्वास के पिता गोरखपुर में निजी नौकरी करते हैं। उनके परिवार में शिक्षा और सेवा का मजबूत माहौल है। उनकी बड़ी बहन गोरखपुर में पुलिस विभाग में तैनात हैं, जबकि दूसरी बड़ी बहन ने वर्ष 2025 की पीसीएस मुख्य परीक्षा में भाग लिया है।विश्वास शुक्ला के चाचा के.बी. शुक्ला जनपद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। परिवार की इस पृष्ठभूमि ने उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
विश्वास की इस सफलता से न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे जनपद का नाम रोशन हुआ है। क्षेत्र के लोगों, शुभचिंतकों और गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
