मानदेय बढ़ने पर शिक्षामित्रों-अनुदेशकों ने जताई खुशी
1 min readमिल्कीपुर।
अयोध्या जिले के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों और अनुदेशकों ने सरकार द्वारा मानदेय में वृद्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उत्तर प्रदेश सरकार ने उनके मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है, जिसके बाद शिक्षामित्रों को ₹18,000 और अनुदेशकों को ₹17,000 मिलेंगे।यह निर्णय मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में लिया गया, जहां मानदेय वृद्धि के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। बढ़ा हुआ मानदेय 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा। इस निर्णय से अब अयोध्या जिले में कार्यरत 1792 शिक्षामित्र और 330 अनुदेशकों को राहत मिली है।
बुधवार को शाम 6 बजे विकासखंड मिल्कीपुर के ग्राम पंचायत खिहारन में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों ने एक साथ मिलकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर हर्ष व्यक्त करने वालों में अनुदेशक संघ के जिलाध्यक्ष पुनीत यादव,जिला महामंत्री अतुल वर्मा, अमिताभ वर्मा, वकार अहमद, रणधीर सिंह, प्रभात पांडेय, अर्जुन कुमार, कुलदीप गौतम, नूर आलम, रविंद्र सिंह, वीरेंद्र कुमार, अमित सिंह, अभय कनौजिया, जितेंद्र कुमार, विपिन सिंह, कुमारी छाया, सरोज यादव, छाया अग्रवाल, रामा यादव, ललिता कुमारी, मनोज कुमार और उदयराज शामिल रहे।
शिक्षामित्र संघ की ओर से जिलाध्यक्ष दुर्गेश मिश्र, जिला महामंत्री राम तीरथ बनोधिया, कर्मराज रावत, आशीष श्रीवास्तव, डॉ रामदर्शन यादव, राजेश तिवारी, रामप्रगट शर्मा, बृजेश यादव, विनय चौहान, प्रभुनाथ मिश्रा, संगीता तिवारी, फुलमना, ममता यादव, गिरिजा देवी, लक्ष्मी देवी, रीना गुप्ता, महेंद्र मिश्रा, राजेश विश्वकर्मा, विनय गुप्ता, राकेश कुमार, राधेश्याम और भीम सिंह आदि ने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की है।

