April 8, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सचिव ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण

1 min read
Spread the love


धौलपुर,

सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एडीजे रेखा यादव ने जिले में पीड़ित महिलाओं की सहायता हेतु महिला अधिकारिता विभाग द्वारा निर्भया योजना के अंतर्गत संचालित सखी वन स्टॉप सेन्टर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रदान की जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा प्रकरणों के निष्पादन की स्थिति का अवलोकन किया।
सर्वप्रथम निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा रजिस्टरों को चैक करने पर पांच बालिकाओं का नाम रजिस्टर में दर्ज था, जिसमें से चार बालिकाएं उपस्थित मिली एवं सचिव द्वारा एक बालिका की जानकारी लेने पर इंचार्ज ने बताया कि एक बालिका जिसको पुलिस द्वारा बयान के लिए ले जाया गया है। निरीक्षण दौरान सचिव द्वारा चारों बालिकाओं से उनके केस के बारे में जानकारी ली गई एवं वनस्टॉप सेंटर में किसी भी प्रकार की समस्या के बारे में पूछा एवं मेडिकल, खाना-पीना इत्यादि के बारे में भी जानकारी ली गई तो बालिकाओं ने बताया कि हमें यहां कोई भी परेशानी नहीं है एवं उपस्थित बालिकाओं को सचिव द्वारा उनके अधिकारों, कर्तव्यों एवं सामाजिक नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें समझाया कि वे भविष्य में किसी भी प्रकार के अनुचित, अवैधानिक एवं गलत गतिविधियों से दूर रहें तथा अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाएं। सचिव ने बालिकाओं को शिक्षा के महत्व, आत्मनिर्भर बनने तथा समाज में सम्मानपूर्वक जीवन यापन करने के लिए भी प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त उन्हें यह भी आश्वस्त किया गया कि किसी भी समस्या की स्थिति में वे निःसंकोच वन स्टॉप सेंटर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सहायता प्राप्त कर सकती हैं।
इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर प्रबंधक शिप्रा पचौरी, स्टेनो राहुल डंडौतिया आदि मौजूद रहे।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *