सचिव ने किया बाल संप्रेषण एवं किशोर गृह का निरीक्षण
1 min read
धौलपुर,

सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश रेखा यादव द्वारा राजकीय बाल संप्रेषण एवं शिशु गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय कुल 11 विधि से संघर्षरत 1 देखरेख एवं संरक्षण, 2 शिशु उपस्थित मिले।
सचिव ने सर्वप्रथम शिशु गृह का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान में दोनों शिशुओं के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने पर प्रबंधक ने बताया कि एक शिशु जो कि मानसिक रूप से बीमार है उसका इलाज जारी है। साथ ही शिशुओं के लिए उपलब्ध चद्दरों को साफ-सुथरा रखने एवं खिड़कियों में लगे पर्दों को दिन में खुला रखने के भी निर्देश दिए। विधि से संघर्षरत बच्चों के लिए उपलब्ध आवासीय व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, सुरक्षा प्रबंध, चिकित्सा सुविधा, परामर्श सेवाएं, शिक्षा एवं कौशल प्रशिक्षण गतिविधियों आदि सुविधाओं का जायजा लिया एवं विधि से संघर्षरत बच्चों से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली गई। सचिव द्वारा बच्चों से प्रतिदिन कार्यकलाप की जानकारी लेने पर बच्चों ने बताया कि प्रतिदिन पढ़ाई के साथ-साथ कैरम इत्यादि भी खेलते है। साथ ही सचिव द्वारा बच्चों से लड़ाई-झगड़ा के बारे में भी जानकारी ली एवं उनको मिल-जुलकर रहने के लिए भी प्रेरित किया। बच्चों ने बताया कि यहां लाइट नहीं आती है इस पर अधीक्षक ने बताया कि यहां लाइट की समस्या रहती है एवं इनवर्टर भी खराब है इस संबंध में सचिव ने अधीक्षक को निर्देशित किया कि इनवर्टर या जनरेटर इत्यादि की व्यवस्था करें जिससे बच्चों को पढ़ाई एवं स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी न हो।
ब्यूरो विजय शर्मा
