May 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

प्राचीन शिव मंदिर में तोड़फोड़, अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

1 min read
Spread the love

बांदा

शहर के मोहल्ला क्योटरा मुक्ति धाम में स्थित लगभग 500 वर्ष पुराने शिव मंदिर को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है और मूर्तियां गायब कर दी हैं। मंदिर के संरक्षण और अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया है।

ज्ञापन में कहा गया है कि मंदिर को लगभग 40X40 फुट ऊंचे चबूतरे पर बनाया गया था और इसे राजा क्षत्रसाल के सेनापति ने बनवाया था। अराजक तत्वों ने मंदिर की मूर्तियां गायब कर दी हैं और इसे क्षतिग्रस्त कर दिया है। पास में एक अन्य मंदिर को भी ध्वस्त किया जा चुका है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि अराजक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और मंदिर के चारों ओर बैरिकेटिंग लगाकर इसे सुरक्षित किया जाए ताकि इसका जीर्णोद्धार कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *