टप्पल में ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान
1 min read
अलीगढ़

जनपद के विकासखंड टप्पल में आज ‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत भव्य रैली एवं कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अलीगढ़, ब्लॉक प्रमुख टप्पल तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलीगढ़ उपस्थित रहे।
इस दौरान राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) के 18 मेधावी छात्र-छात्राओं एवं राष्ट्रीय आविष्कार प्रतियोगिता में विजेता 14 विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में अधिकारियों ने विकासखंड के प्रधानाध्यापकों एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए कि नामांकन बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं, जिससे शैक्षिक सत्र 2026-27 में टप्पल ब्लॉक को जनपद में अग्रणी बनाया जा सके।
अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
