April 10, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को गौरवपूर्ण तरीके से मनाएगी भाजपा, तैयारियां जोरों पर

1 min read
Spread the love

अयोध्या
भारतीय जनता पार्टी द्वारा संविधान शिल्पी भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की आगामी जयंती को सामाजिक समरसता उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इस गौरवपूर्ण अवसर को लेकर भाजपा में संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं
आज पार्टी कार्यालय पर आयोजित एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। पार्टी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि बाबा साहेब के विचारों और उनके द्वारा समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुँचाया जाए। जयंती के अवसर पर प्रत्येक मंडल और सभी बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर जयंती मनाई जाएगी।।
जिला और मण्डल स्तर पर बैठकों का दौर जारी है ताकि कार्यक्रम का क्रियान्वयन सुचारू रूप से हो सके।
मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा ने बताया कि जयंती के पहले बाबा साहेब की प्रतिमाओं की साफ सफाई कराई जाएगी और जयंती के दिन माल्यार्पण के साथ-साथ विचार गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा।
पार्टी कार्यकर्ता दलित बस्तियों और वंचित वर्गों के बीच जाकर बाबा साहेब के संदेशों का प्रसार करेंगे।
बाबा साहब की मूर्तियों पर कई स्थानों पर शाम को दीपोत्सव और ‘संविधान एवं बाबा साहेब’ विषय पर परिचर्चा आयोजित की जाएगी।
जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर मात्र एक वर्ग के नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के प्रतीक हैं। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं बाबा साहेब के ‘अंत्योदय’ के सपने को साकार कर रही हैं। पार्टी इस जयंती के माध्यम से समाज के हर वर्ग को एकजुट करने और उनके योगदान को नमन करने का कार्य करेगी।
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय,जिला महामंत्री राघवेंद्र पाण्डेय,जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू राजीव तिवारी अखण्ड सिंह ऋषिकेश वर्मा राममोहन भारती लालचन्द चौरसिया जिला मंत्री देवेंद्र सिंह अशोक बर्मा मनोज बर्मा प्रवीण सिंह अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष किशोरी लाल भारती शैलेन्द्र सिंह एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *