May 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

“ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे” के तहत विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान।
धौलपुर में “ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे” के तहत विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर,

धौलपुर,
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिले में “ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे” अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो द्वारा महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बड़ा हैदर शाह धौलपुर में एवं विशिष्ट न्यायाधीश डकैती प्रभावित क्षेत्र राकेश गोयल द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धौलपुर में इनके मार्गदर्शन में हुई।
शिविरों में न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को उनके विधिक अधिकारों, कर्तव्यों और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, साइबर बुलिंग, फर्जी कॉल और सोशल मीडिया दुरुपयोग जैसे बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के उपाय सरल भाषा में समझाए।
विद्यार्थियों को सलाह दी गई कि वे बैंकिंग जानकारी, पासवर्ड व निजी डाटा किसी से साझा न करें, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें और सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक न करें। साथ ही बताया गया कि साइबर अपराधों के लिए सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत सख्त सजा का प्रावधान है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा विद्यालयों में “कोर्ट वाली दीदी” सुझाव पेटिका भी स्थापित की गई। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की अपील की।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *