पुलिस द्वारा व्यक्ति की हत्या का अनावरण करते हुए मृतक की पत्नी व सगे भाई को किया गया गिरफ्तार
1 min readथाना कमासिन पुलिस द्वारा व्यक्ति की हत्या का अनावरण करते हुए मृतक की पत्नी व सगे भाई को किया गया गिरफ्तार ।
बाँदा

पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी बबेरु श्री सौरभ सिंह निकट पर्यवेक्षण में थाना कमासिन पुलिस द्वारा व्यक्ति की गला दबाकर हत्या करने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि दिनांक 03/04.04.2026 की देर रात्रि थाना कमासिन क्षेत्र के ग्राम जामू में ट्यूबवेल पर पति-पत्नी सोने गये थे, जहां पर पति की मृत्यु हो गई थी । सूचना पर त्वरित रुप से कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लिया गया तथा फील्ड यूनिट व फॉरेंसिक टीम द्वारा मौके का गहनता से अवलोकन कर साक्ष्य संकलित करते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया था तथा मृतक की मां सरस्वती देवी की तहरीर पर आधार पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तो की गिरफ्तारी के क्रम में थाना कमासिन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को किया गिरफतार।
