April 8, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण स्कूल में मिली खामियों पर जताई नाराजगी

1 min read
Spread the love

बांदा

जिलाधिकारी जे. रीभा ने विकास खंड बड़ोखरखुर्द के पीएम श्री कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय, भरखरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कई कमियां पाई गईं, जिस पर जिलाधिकारी ने गम्भीर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षकों को शीघ्र सुधार के निर्देश दिए

निरीक्षण में पाई गई खामियों के संबंध में जिलाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने शिक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाया जाए, छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा शिक्षण कार्य को परिणामोन्मुख बनाया जाए।
इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय परिसर की स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं एवं समुचित शिक्षण वातावरण बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार निरीक्षण जारी रहेंगे और प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी। शिक्षा की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *