चोरी की 5 मोटर साईकिल सहित 1 वाहन चोर गिरफ्तार
1 min readअयोध्या
थाना कोतवाली
चोरी की 5 मोटर साईकिल सहित 1 वाहन चोर गिरफ्तार व 1 बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया, 5 घटनाओ का अनावरण

श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या महोदय के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान एवं पुलिस अधीक्षक महोदय नगर अयोध्या व क्षेत्राधिकारी अयोध्या महोदय के निकट पर्वेक्षण में प्रभारी निरीक्षक को0 अयोध्या के नेतृत्व में गठित टीम उ0 नि0 नीरज चौरिसया चौकी प्रभारी मेडिकल कालेज दर्शन नगर एवं उ0 नि0 बृजभूषण पाठक चौकी प्रभारी दर्शन नगर मय हमराही पुलिस बल द्वारा दिनांक 01.04.26 को रात्रि करीब 11.10 बजे गौतम बुध्द महाविद्यालय तिराहा तिहुरा माझा पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त 1-शिवम वर्मा 2- एक बाल अपचारी को चोरी की मोटर साईकिल सहित गिरफ्तार किया गया । पूछताछ के उपरान्त निशादेही पर 4 अदद अन्य सहित कुल 5 मोटरसाईकिल एवं 7 अदद मास्टर चाभी की बरामदगी की गयी है ।
उल्लेखनीय है कि बरामद मोटरसाईकिल के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 143/26 धारा 303(2) बीएनएस0 , मु0अ0सं0 226/26 धारा 303(2) बीएनएस0, मु0अ0सं0 227/2 धारा 303(2) बीएनएस0, मु0अ0सं0 228/26 धारा 303(2) बीएनएस0, मु0अ0सं0 229/26 धारा 303(2) बीएनएस0 का अभियोग पूर्व से पंजीकृत है । बरामदगी के आधार पर धारा 317(2),317(5)बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त – 1. शिवम वर्मा पुत्र राम सकल वर्मा निवासी सविकापुर मजरा महवारी थाना इब्राहिमपुर जनपद अम्बेडकर नगर ।
2-एक नफर बाल अपचारी
बरामदगी मोटर साईकिल विवरण—
- UP43AW5932 आपाचे मोटर साईकिल
2 UP78DL7151 पल्सर मोटर साईकिल
3 UP43AP2377 HF डीलक्स
4 UP 40H4134 पैसन प्लस
5 UP42BC8941 स्पेलन्डर
गिरफ्तार करने वाले पुलिस कर्मी
1- उ0 नि0 नीरज चौरसिया चौकी प्रभारी मेडिकल कालेज
2- उ0 नि0 बृजभूषण पाठक चौकी प्रभारी दर्शन नगर
3- उ0 नि0 शेखर नाथ सिंह चौकी प्रभारी रायगंज
4- उ0 नि0 अरुण कुमार सिंह थाना कोतवाली अयोध्या
5- उ0 नि0 विमल कुमार थाना कोतवाली अयोध्या
6- हे0 का0 सुभाष विश्वकर्मा थाना कोतवाली अयोध्या
7- का0 सुमित कुमार थाना कोतवाली अयोध्या
8- का0 राहुल सिंह थाना कोतवाली अयोध्या
9- का0 शुभम तिवारी थाना कोतवाली अयोध्या
