April 2, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

उद्योगपति अडानी ने किया प्रभु श्रीराम का दर्शन, पूजन

1 min read
Spread the love

अयोध्या,
देश और दुनिया के जाने-माने उद्योगपति गौतम अडानी ने आज हनुमान जयंती के पावन पर्व पर प्रभु श्रीराम और श्रीराम यन्त्र का दर्शन किया। मन्दिर पहुंचने पर राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पतराय, ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र, विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय पदाधिकारी राजेन्द्र सिंह पंकज, गोपाल नागरकट्टे आदि ने उनका सत्कार किया। महासचिव ने परिवार के साथ पहुंचे श्री गौतम अडानी, करन अडानी आदि को श्रीराम मन्दिर के लिए चले लंबे संघर्ष, आंदोलन, कानूनी प्रक्रिया और निर्माण संबंधी जानकारी दी। आगंतुकों ने जिज्ञासा पूर्वक मन्दिर की भव्यता का अवलोकन किया।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने जारी की तस्वीरे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *