April 3, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

हनुमान जयंती के अवसर पर बार एसोसिएशन का भव्य आयोजन, अखंड पाठ और विशाल भंडारे में उमडे भक्त गण

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर,

Oplus_131072


हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तहसील मिल्कीपुर परिसर में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर बार एसोसिएशन मिल्कीपुर द्वारा श्रद्धा और भक्ति के साथ अखंड रामायण पाठ एवं हवन पूजन के बाद विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में अधिवक्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा। अखंड पाठ के साथ हनुमान जी के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। भंडारे में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से रमेश पांडे, पवन शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष खुशीराम पांडे, पूर्व अध्यक्ष लालू तिवारी, अनिल पाठक, पूर्व अध्यक्ष बैजनाथ मिश्रा, अरुणेश तिवारी, अभय शंकर, संदीप शुक्ला, दयानंद पांडे (पूर्व उपाध्यक्ष), सूर्य नारायण द्विवेदी (महामंत्री), अमित मिश्रा (पूर्व उपाध्यक्ष), बृजेश मिश्रा, अरविंद पांडे, श्री भगवान तिवारी, दीपक सिंह, अरुण श्रीवास्तव, सुरेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
आयोजन को सफल बनाने में बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम ने सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *