हाईवे के यातायात संकेतों को एन एच ए आई दुरुस्त करें :- श्रीनिधि बीटी
1 min read
जिला सड़क सुरक्षा समिति बैठक संपन्न
धौलपुर,
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठा के जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी के मुख्य अतिथि में संपन्न हुई।
बैठक में जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे संकेत पर ध्यान दें और हाईवे पर गति नियंत्रित करने वाले संकेतक अनिवार्य रूप से लगाए उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कभी लाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एंबुलेंस को मनियां क्षेत्र में खड़ा करें जिससे सड़क दुर्घटना में घायल को तत्काल प्राथमिक उपचार मिल सके। उन्होंने कहा कि विभागों द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर लोगों में यातायात नियमों के प्रति समझाइश कराई जा रही है जो व्यापक स्तर पर विद्यालय स्तर पर कराई जाए उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में सड़क सुरक्षा को लेकर अनिवार्य रूप से कार्यशालाओं का आयोजन किया जाए।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण राष्ट्रीय राजमार्ग पर जो भी खामियां हैं उन्हें दुरुस्त करें जिससे राहगीरों को सुलभ सरल आवागमन हो सके।
राजाखेड़ा ओवर ब्रिज से लेकर हाइवे तक के रोड को दुरुस्त किया जाए। पीडब्ल्यूडी अपने रोड पर ध्यान दें और गुणवत्ता का समय-समय पर निरीक्षण करें बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव ने कहा कि बाड़ी हाईवे के संकेतक पूरी तरह से खराब हो चुके हैं उन्हें तत्काल प्रभाव से दुरुस्त किया जाए और ट्रैक्टर के पीछे लगी ट्रॉली पर व्यापक स्तर पर रिफ्लेक्टर अभियान चला कर लोगों को जागरूक किया जाए।
बैठक में सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए सुझाव दिए गए। विगत वर्ष में सड़क दुर्घटना में 3 प्रतिशत की कमी देखने को मिली है हमारा प्रयास सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है और घायलों को गोल्डन आवार्स में चिकित्सालय पहुंच कर उनकी जान बचाना है।
उन्होंने कहा कि गुड सेमीरिटर्न का प्रचार प्रसार किया जाए। तथा ऐसे लोगों को सरकार से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि शीघ्र प्राप्त करने पर कार्य करें।
बैठक में यातायात प्रभारी बलविंदर सिंह डॉ. निखिल अग्रवाल, रंजीत दिवाकर, एनआईसी से अजय शर्मा रूप से उपस्थित थे।
ब्यूरो विजय शर्मा

