परिवहन विभाग ने 48 घंटे में की गई छापेमारी में बड़ी कार्रवाई
1 min read
धौलपुर,

परिवहन विभाग द्वारा संचालित विशेष जांच अभियान ऑपरेशन कैच के अंतर्गत बकाया टैक्स/नियम विरूद्ध संचालित वाहनों के विरूद्व सीज की बड़ी कार्यवाही की है।
जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि विभाग द्वारा जिले में अभियान के अतंर्गत धौलपुर में आरईसीएल एवं राजाखेडा क्षेत्र में निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे पर जी आर कंस्ट्रक्शन के वाहन, सैंपऊ, तसीमों, नबाब बसई रेल्वे पुल, तूडी भण्डारण पर कंस्ट्रक्शन मशीनों में से 27 वाहनों को जिसमें जेसीबी, लोडर एवं अन्य वाहनों को सीज किया गया है। जिनसे 1 करोड़ रूपये राजस्व प्राप्ति की संभावना है। जिले में आज 59 भार वाहनों को सीज कर 18.80 लाख की कर की वसूली की गई है।
जिले में अवैध रूप से संचालित डीलर्स की आकस्मिक चेकिंग कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई।
साथ उन्हें विक्रय की गई समस्त वाहनों का कर आवश्यक रूप से 31 मार्च तक जमा कराने हेतु निर्देश प्रदान किए गए। ऐसा न करने पर नियमानुसार शास्ति देनी होगी।
साथ ही बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 का कर जमा नहीं कराया जाता है, तो ऐसे वाहनों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही कर उनके पंजीयन निलबंन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जावेगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी वाहन स्वामी की होगी।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो
