April 1, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पेट्रोल पम्प निरीक्षण में गड़बड़ी उजागर, तो होगी बड़ी कार्यवाही

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान।

मध्य पूर्व में जारी संकट के चलते पेट्रोल-डीजल व एलपीजी आपूर्ति पर संभावित प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी के निर्देशानुसार गठित विशेष प्रवर्तन जांच दल ने जिले में पेट्रोल पम्पों पर सघन निरीक्षण अभियान चलाया।
जिला रसद अधिकारी मणि खींची ने बताया कि अभियान के तहत किए गए निरीक्षण में मैसर्स दुर्गा इंडियन ऑयल, सैंपऊ रोड, एनएच-123 धौलपुर पर गंभीर अनियमितताएँ सामने आई हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित तेल कंपनी के अधिकारियों को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है। साथ ही आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 एवं मोटर स्प्रिट व उच्च वेग डीजल आदेश 2005 के तहत कठोर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विशेष प्रवर्तन जांच दल में गजेन्द्र बाबू शर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा एवं जीतेन्द्र फौजदार शामिल रहे। दल द्वारा जिले के सभी पेट्रोल पम्पों का लगातार गहन निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
गैस आपूर्ति सुचारू, पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध
जिले में घरेलू गैस उपभोक्ताओं को बुकिंग के आधार पर नियमित आपूर्ति की जा रही है। 31 मार्च को ही 3600 सिलेंडरों का वितरण किया गया। सभी गैस एजेंसियों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे किसी भी भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और समय पर बुकिंग कराएं।
पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य, अफवाहों से बचें
जिले में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और सभी पम्पों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। आमजन से अपील है कि अनावश्यक रूप से ईंधन का संग्रहण न करें और अफवाहों से दूर रहें।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति या फर्म द्वारा पेट्रोल-डीजल का अवैध भंडारण, कालाबाजारी या दुरुपयोग पाए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 एवं मोटर स्प्रिट व उच्च वेग डीजल आदेश 2005 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *