पुलिस के द्वारा वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बाड़ी सदर थाना पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार
1 min readबाड़ी सदर पुलिस की कार्रवाई: दो मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, बाइक बरामद,
बाड़ी
वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बाड़ी सदर थाना पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
पुलिस ने श्रीराम गुर्जर निवासी बैरपुरा को मुंबई (महाराष्ट्र) से तथा अंकुश उर्फ अन्कू गुर्जर निवासी बहुपुरा को बहुपुरा मोड़ से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद की गई।
यह बाइक 16 फरवरी 2026 को बादलपुर चौराहा धनौरा रोड से चोरी हुई थी, जिस पर थाना बाड़ी सदर में मामला दर्ज है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में एएसपी कमल कुमार जांगिड व सीओ महेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी मौदर सिंह व टीम ने की।
पुलिस का वाहन चोरों के खिलाफ अभियान जारी है।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

