March 31, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

आईजी कैलाश चंद्र विश्नोई ने कंचनपुर थाना व सैंपऊ सर्किल का किया निरीक्षण

1 min read
Spread the love

कंचनपुर, न्यूज।
भरतपुर रेंज के महानिरीक्षक कैलाश चंद्र विश्नोई ने पुलिस थाना कंचनपुर एवं वृताधिकारी कार्यालय ग्रामीण धौलपुर (सैंपऊ) का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान भी साथ रहे।
निरीक्षण के दौरान आईजी ने थाने की साफ-सफाई, रिकॉर्ड, मालखाना, हवालात और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
आईजी ने कहा कि बीट प्रभारी अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर अपराधों पर नियंत्रण रखें और “अपराधियों में भय, आमजन में विश्वास” की नीति पर कार्य करें। साथ ही फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर समय पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सीसीटीएनएस पोर्टल पर लंबित मामलों की समीक्षा कर त्वरित निस्तारण और अद्यतन जानकारी अपलोड करने के निर्देश दिए। इस दौरान वृताधिकारी अनूप सिंह, थानाधिकारी रामकिशन यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *