उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में शिक्षक गौरव सम्मान कार्यक्रम का आयोजन
1 min readबांदा

राजा पैलेस में किया गया भव्य कार्यक्रम
जिसमें जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग में अपनी लंबी सेवाएं दे चुके 41 शिक्षक जो कि सेवाकाल की अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवा निवृत्त हो रहे ,का सम्मान और विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही सेवारत रहते हुए अपने विद्यालयों को सुव्यवस्थित करने के साथ ही अपने परिश्रम से बच्चों को आगे बढ़ाते हुए सफ़लता प्राप्त कराई ऐसे 25 शिक्षकों को सम्मानित किए जाने का कार्य किया गया।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत और कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने कहा शिक्षकों के पास उसका सम्मान ही उसकी पूंजी होती है।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद,सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी,विधायक नरैनी ओम मणि वर्मा,चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ,नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी,डायट प्राचार्य सत्येंद्र कुमार,वित्त एवं लेखाधिकारी नरेंद्र कुमार ,ब्लॉक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू जिला उपाध्यक्ष रामबाबू पाल नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधिअंकित बासू।
संबोधित करते हुए सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा..गुरुजनों के सम्मान से ईश्वरत्व को प्राप्त किया जा सकता है।अनेक विद्यालयों को सुसज्जित करने का कार्य बिना भेदभाव के किया है।शिक्षकों के साथ सदैव खड़े मिलेंगे।
संबोधित करते हुए जल शक्ति राज्य मंत्री ने कहा सरकार शिक्षक हितों के लिए अनेक कार्यक्रम संचालित कर रही है
विद्यालयों का कायाकल्प हो रहा है।शिक्षकों के साथ सदैव खड़ा रहूंगा।
संबोधित करते हुए नरैनी विधायक ओम मणि वर्मा ने कहा शिक्षकों के सम्मान साथ सदैव खड़ी मिलूंगी।
संबोधित करते हुए चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने कहा अपने सम्मान की रक्षा करना सबका अधिकार है।
सेवा निवृत्त होने वाले शिक्षक जिनको शिक्षक गौरव सम्मान दिया गया…..
अनूप तिवारी,महेंद्र कुमार गुप्ता मुस्ताक अहमद ,रमाशंकर गुप्ता,कुंज बिहारी ,सविता देवी,रमेश सिंह,श्रीमती नफीसा पीताम्बर लाल यादव,राजकुमारी देवी त्रिपाठी,ज्योति बाला,निगार सुल्ताना,राम मोहन ,अख्तर अजीज,ब्रजमोहन द्विवेदी,दिनेश सिंह यादव ,हीरा प्रसाद पांडेय,जागेश्वर,रामहित,संतोष बाबू,विद्या देवी,विजय कुमार वर्मा,रामचंद्र यादव,अशफाक अंसारी,चंद्र प्रभा सक्सेना,कुसुमा वर्मा, शगुफ्ता खातून,इशाकुद्दीन सिद्दीकी जरीना परवीन,रमेश चंद्र सिंह पटेल,शिवमंगल सिंह,श्रीमती रविकिरण साहू,श्री रविकरन तिवारी,रामेश्वर प्रसाद
शालिगराम यादव,श्रवण कुमार ,रागिनी निगम,उमाशंकर लखेरा और वंदिता सिंह
सेवारत रहते हुए अच्छा कार्य और उपलब्धि हासिल कर शिक्षक गौरव सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षक…..
डॉ नंदिता चौहान,जय गोपाल,श्रीमती अंजना प्रतीक्षा पाण्डेय,समीर गुप्ता,शिवकुमार सिंह,धीरेंद्र कुमार गुप्ता,प्रमोद पटेल,सुरेंद्र यादव,लाल बहादुर,रविकांत,विजय बिहारी,धीरू प्रशांत,वीर प्रताप श्रीवास,दीपा भारती,अवधेश तिवारी,शिव सिंह,राम लाल कुशवाहा,शमसुननिशा,
शिवकरण सिंह,जसवंत सिंह कोटार्य,महेंद्र कुमार ,शिवम सिंह तथा रईसा बानो आदि रहे।
जिला मंत्री प्रजीत सिंह द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक बड़ोखर खुर्द की वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिक्षिका रंजना सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समस्त खंड शिक्षा अधिकारी , शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारी तथा शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रही।
