March 28, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी का मिल्कीपुर में स्वागत

1 min read
Spread the love

नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष लालचन्द्र चौरसिया एवं मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा का भी हुआ स्वागत

मिल्कीपुर।

विकासखंड मिल्कीपुर के मीठेगांव पाठक का पुरवा में शनिवार को रामकरन पाठक के घर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष राधेश्याम त्यागी का जोरदार स्वागत किया गया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज देश और प्रदेश में जिस मुकाम पर है, वह असंख्य कार्यकर्ताओं के त्याग और तपस्या का परिणाम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के विचारों को आगे बढ़ाते हुए 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान देने की बात कही।
इस अवसर पर नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष लाल चन्द्र चौरसिया और मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा का भी कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर एडवोकेट अरुण पाठक दीपक,सत्रोहन पांडेय, आचार्य पंडित शिवकुमार पाठक, संजय पाठक, दीपक पाठक, दिवाकर पाण्डेय, सत्यनारायण चौरसिया, देव नारायण प्रजापति, सुभाष ओझा, काशीराम पाठक, कपिल देव दुबे, अंबिका पांडे, पूर्व प्रधान राकेश दूबे उर्फ चंचाली दूबे, जय किशन मिश्रा, नन्हे तिवारी, घनश्याम शुक्ला, राम अवध यादव, अंकित पाठक, कृष्ण चंद्र शुक्ला, सुभाष चंद्र मिश्रा आदर्श पांडेय, उमाशंकर शुक्ल, हीरालाल पाठक और शुभ पाठक सहित कई बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *