March 28, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मल्टीपल स्टेक हॉल्डर्स का प्रशिक्षण के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का किया आयोजन

1 min read
Spread the love

एचडब्ल्यूसी 2025, बचपन बचाओ आंदोलन, साइबर अपराध, नालसा थीम एक मुट्ठी आसमान एवं आदर्श बाल संरक्षण इकाई स्थापित हेतु मल्टीपल स्टेक हॉल्डर्स का प्रशिक्षण के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का किया आयोजन
धौलपुर,

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजीव मागो के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं प्रयत्न संस्था धौलपुर के संयुक्त तत्वाधान में संचालित परियोजना कवच एवं मानव-वन्यजीव संघर्ष के पीड़ितों के लिए न्याय तक पहुंच संबंधी नालसा योजना, एचडब्ल्यूसी 2025, बचपन बचाओ आंदोलन, साइबर अपराध, नालसा की थीम एक मुट्ठी आसमान एवं जिले में एक आदर्श बाल संरक्षण इकाई स्थापित करने हेतु बाल सुरक्षा एवं संरक्षण के मुद्दों के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन एडीआर परिसर के सभाकक्ष में सचिव रेखा यादव, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति मधु शर्मा, स्थाई लोक अदालत सदस्य वीरेंद्र उपाध्याय एनसीपीआर के सलाहकार राकेश तिवारी, मानव तस्करी विरोधी इकाई के प्रभारी गोपाल, संस्था के उपनिदेशक रामखिलाडी पोशवाल की अध्यक्षता में मां सरस्वति की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर एवं माला अर्पण कर किया गया।
इस अवसर पर सचिव रेखा यादव ने उपस्थित लोगो को एक मुट्ठी आसमान नालसा का एक थीम सॉन्ग है, जिसे लोगों को न्याय तक समान पहुंच के प्रति जागरुक करने के लिए बनाया गया है यह गीत कमजोर वंचित और जरूरतमंद लोगों को संदेश देता है कि हर व्यक्ति को न्याय पाने का अधिकार है एवं निशुल्क विधिक सहायता का भी अधिकार है। साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं एवं निःशुल्क विधिक सहायता के प्रावधानों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को न्याय दिलाना प्राधिकरण की पहली प्राथमिकता है। साथ ही वन्यजीव संघर्ष पीड़ितों के अधिकार के बारे में बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष के ऐसे मामलों मे पीड़ित परिवारों को प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है तथा प्रशासन एवं वन विभाग के समन्वय से शीघ्र राहत दिलाई जाती है। बचपन बचाओ आंदोलन के माध्यम से बाल अधिकारों की सुरक्षा पर जोर दिया जाता है एवं बाल श्रम, बाल तस्करी एवं शोषण के विरुद्ध कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए बच्चों को शिक्षा, सुरक्षा एवं पुनर्वास उपलब्ध कराने के महत्व को बताया गया साथ ही साइबर अपराधों के संबंध में डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए उपस्थित लोगों को ऑनलाइन ठगी, फेक कॉल, ओटीपी धोखाधड़ी आदि से सतर्क रहने की सलाह दी। किसी भी प्रकार की साइबर घटना होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930, नालसा टोल फ्री नंबर 15100 आदि के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
प्रयत्न संस्था के परियोजना अधिकारी रजनी जैन व बाल कल्याण अधिकारी विजेंद्र कटारिया द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण का उद्देश्य एवं संस्था द्वारा संचालित परियोजना कवच की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
कार्यशाला में एनसीपीसीआर दिल्ली से आमंत्रित विषय-विशेषज्ञ राकेश तिवारी द्वारा विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण के प्रारूप् अनुसार निम्न प्रकार से जानकारी उपलब्ध करवाई सर्वप्रथम मिशनवात्सल्य के उद्देश्यों एवं दिशा-निर्देशों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई जिसमें धौलपुर जिले को एक आदर्श बाल संरक्षित जिला बनाने के विभिन्न आयामों पर सहभागियों की क्षमता विकसित की गई साथ ही बाल विवाह मुक्ति की ओर अग्रसर 2025 योजना है जिसका उद्देश्य बाल विवाह की रोकथाम, पीड़ित बच्चों का संरक्षण एवं पुनर्वास सुनिश्चित करना है। इसके अंतर्गत बाल विवाह की सूचना पर त्वरित कानूनी कार्यवाही, पीड़ित बच्चों को निःशुल्क विधिक सहायता, प्रशासन एवं बाल संरक्षण इकाइयों के साथ समन्वय तथा व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किए जाते हैं।
इस अवसर पर तिवारी द्वारा पोक्सो कानून एवं सपोर्ट परसन के दिशा-निर्देशों एवं कानून के विभिन्न प्रावधानों की विस्तारपूर्वक जानकारी उपलब्ध करवाई गई साथ ही बाल सुरक्षा एवं संरक्षण से संबंधित घटित ग्राम पंचायत स्तर से जिला स्तर तक की सभी समितियों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई साथ ही किशोर न्याय बोर्ड का गठन किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 के तहत किया जाता है। इसका उद्देश्य 18 वर्ष से कम आयु के ऐसे बच्चों के मामलों की सुनवाई करना है जो कानून के साथ संघर्ष (अपराध) में आए हों। किशोर न्याय बोर्ड क्या है आदि के बारे में बताया।
अध्यक्ष बाल कल्याण समिति मधु शर्मा ने बताया कि बाल कल्याण समिति का कार्य किशोर न्याय अधिनियम 2015 के अंतर्गत बच्चों के संरक्षण, देखभाल और पुनर्वास से जुड़ा होता है। अध्यक्ष समिति के प्रमुख होते हैं और बच्चों के हित में निर्णय लेते हैं आदि के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में प्रयत्न संस्था के उपनिदेशक रामखिलाडी पोशवाल ने उपस्थित सभी सहभागियों को प्रशिक्षण में सक्रिय रूप से भागीदारी निभाने पर संस्था की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *