एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह का भारतीय किसान यूनियन प्रदेश सचिव ने किया भव्य स्वागत
1 min readकादीपुर/सुलतानपुर
हनुमत इंटर कॉलेज बिजेथुआ सूरापुर प्रबंधक मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में समय 2:00 बजे देवेंद्र प्रताप सिंह एमएलसी गोरखपुर का आगमन हुआ जिसमें रामकृपाल सिंह भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव व मंडल अध्यक्ष बनारस झिनूकू सिंह विनय सिंह जय कृष्णपांडे रामजन्म सिंह आदि सैकड़ो क्षेत्री सम्मानित लोगों ने एमएलसी का माल्यार्पण कर सम्मानित किया तथा एमएलसी ने कहां की समय बहुत गड़बड़ चल रहा है सवर्ण समाज को जागरूक होने की जरूरत है सबको अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज मजबूती से सड़कों पर उठानी चाहिए तभी सामाज को न्याय मिलेगा और नहीं तो आप को न्याय कहीं मिलना संभव नहीं है तथा मैनेजर को भी क्षेत्र के लोगों से सहयोग लेकर कॉलेज को आगे बढ़ाने का काम करें इसके बाद एमएलसी और उनके सहयोगी सहित तमाम लोग हनुमान जी का भव्य दर्शन कर अगले प्रोग्राम के लिए प्रस्थान किया।

