स्थगन आदेश के वाबजूद कब्जा कराने में लगी है दोस्तपुर थाने की पुलिस ग्रामीणों ने लगाया आरोप
1 min readसुलतानपुर

मामला सुलतानपुर जिले के कादीपुर तहसील के दोस्तपुर थाना अंतर्गत बिरईपुर भटपुरा से जुड़ा हुआ है जहां के रहने वाली दुरपत्ती पति राम बुझारथ के प्रार्थना पत्र देने पर प्रार्थिनी सुनवाई न करते हुए थाना अध्यक्ष अनुरुद्ध कुमार सिंह के द्वारा प्रार्थिनी रामबुझारत पुत्र बैजनाथ, पार्वती पत्नी जियालाल,दुरपत्ती पत्नी रामबुझारथ, का चलान हुआ वही विपक्षी के दो व्यक्तियों का नाम चालान में डाला गया जो कि वो दोनों व्यक्ति हल्ला झगड़ा में नहीं थे। पुलिस अपने बचाव के लिए विपक्षी के कहने पर सहयोग राशि लेकर मुजरिम का नाम हटाकर अन्य व्यक्तियों का नाम डाल दिये है जिसकी साक्ष्य प्रार्थी के द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र में स्पष्ट उल्लेख मौजूद है यही नहीं प्रार्थिनी के जमीन पर स्थगन आदेश के बावजूद भी विपक्षी गणों के द्वारा पुलिस के संरक्षक में न्यायालय के आदेश का उल्लघंन कराया जा रहा है। इतना ही नहीं प्रार्थिनी के पति का मोबाइल थाने में जमा करा लिये है और प्रार्थिनी के पति दसों चक्कर थाने का लगा चुके हैं। लेकिन मोबाइल अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है।थाने वाले मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के गरिमा को बेचकर खा जाना चाहते हैं। क्या यही दोस्तपुर के अधिकारीयो के द्वारा न्याय मिल रहा है
