सांसद अवधेश प्रसाद ने दरगाह पर लगवाई लाइट
1 min readअयोध्या।
दौलतपुर स्थित जिले की प्रसिद्ध दरगाह हजरत कुर्बान शाह रहमतुल्लाह अलैह की मजार पर बृहस्पतिवार को एक हाईमास्ट लाइट स्थापित की गई। इस लाइट के जलने से दरगाह और उसके आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त उजाला हो गया है।
बृहस्पतिवार देर शाम दरगाह पर दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने इस पहल पर खुशी व्यक्त की। उनका कहना है कि लाइट लगने से अब उन्हें देर शाम तक दर्शन के दौरान होने वाली असुविधा से मुक्ति मिल गई है और काफी सहूलियत महसूस हो रही है।
दरगाह के खादिम नौशाद बाबा ने जानकारी दी कि यह हाईमास्ट लाइट अयोध्या-फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद द्वारा लगवाई गई है। उन्होंने बताया कि इस नई व्यवस्था से श्रद्धालुओं को अब और अधिक सुविधा मिलेगी।
इस मौके पर दरगाह पर मौजूद श्रद्धालु वकार अहमद, मुमताज अहमद, शहजाद खान, आजाद खान, पवन यादव, मो शाहरुख, सलमान खान, शमशाद खान, सतीश यादव, इकबाल खान, रामजीत आदि ने इस विकास कार्य पर खुशी जताते सांसद अवधेश प्रसाद का आभार व्यक्त किया है।

