March 27, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कौशल चाइल्ड केयर एंड मेडिकल सेंटर को सम्मान

1 min read
Spread the love

अयोध्या।

लखनऊ में आयोजित एक समारोह में अयोध्या के कौशल चाइल्ड केयर एंड मेडिकल सेंटर को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। यह सम्मान चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। अयोध्या जनपद के बाल रोग विशेषज्ञ और प्रतिष्ठित कौशल चाइल्ड केयर के निदेशक डॉ. के.एन. कौशल को चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में ऋतु माहेश्वरी, सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा एक कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया गया। इसमें अयोध्या, लखनऊ और देवीपाटन मंडल के डॉक्टरों ने हिस्सा लिया। अयोध्या जिले से कौशल चाइल्ड केयर एंड मेडिकल सेंटर का आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन पोर्टल पर किया गया कार्य सबसे उत्कृष्ट पाया गया। ऋतु माहेश्वरी ने कौशल चाइल्ड केयर एंड मेडिकल सेंटर को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन सर्टिफिकेट से सम्मानित किया।

इस अवसर पर कौशल चाइल्ड केयर मेडिकल सेंटर के निदेशक डॉ. के.एन. कौशल ने कहा कि अच्छी स्वास्थ्य सेवा ही समाज की सच्ची सेवा है। उन्होंने समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के अपने लक्ष्य को दोहराया। डॉ. के.एन. कौशल और डॉ. के.ए. सिद्दीकी ने आयुष्मान भारत मिशन द्वारा सम्मानित किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *