March 25, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

भाजपा जिला कार्य समिति के नए पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

1 min read
Spread the love

अयोध्या

भाजपा अयोध्या की नई जिला कार्य समिति के गठन के उपरांत मंगलवार को जिला कार्यालय में सभी पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों का पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और उनकी सक्रिय भूमिका से ही पार्टी निरंतर सशक्त होगी। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर पहुंच चुकी अयोध्या जैसे महत्वपूर्ण जनपद में संगठन को और अधिक मजबूत बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर संगठन की विचारधारा एवं योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अभी विभिन्न मोर्चों, प्रकोष्ठों का गठन होना है जिसमें सक्रिय कार्यकर्ताओं को उनकी योग्यता और दक्षता के आधार पर समायोजित किया जाएगा। बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन ने साफ कर दिया है कि आगामी चुनाव की कमान अब अनुभवी मार्गदर्शकों और ऊर्जावान युवाओं के कंधों पर साझा रूप से होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर 2027 विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया। 
नि0 जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति के अनुरूप सक्रिय रहने और जनता के बीच पहुंच बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी जी नि0 जिलाध्यक्ष संजीव सिंह जी पूर्व जिलाध्यक्ष कमलाशंकर पाण्डेय जी अवधेश पाण्डेय बादल जी विधायक अमित सिंह चौहान जी विधायक चंद्रभानु पासवान जी नवनियुक्त जिला महामंत्री राघवेंद्र पाण्डेय जी अशोक कसौधन जी शिवानंद सिंह जी जिला उपाध्यक्ष खुन्नू पाण्डेय जी राममोहन भारती जी अखण्ड सिंह डिम्पल जी लालचंद चौरासिया जी सुमन पासवान जी एवं सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारी एवं जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उत्साह एवं ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला।

दिनेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *