रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई: विजय कैटर्स के गोदाम से 79 गैस सिलेंडर जब्त
1 min readबाड़ी में रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई: विजय कैटर्स के गोदाम से 79 गैस सिलेंडर जब्त,
बाड़ी , धौलपुर
जिला कलेक्टर के निर्देश पर रसद विभाग की टीम ने शुक्रवार को शहर में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रखे गए गैस सिलेंडरों को जब्त किया। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत बसेड़ी रोड स्थित मथुरा पैलेस के सामने विजय कैटर्स के गोदाम से कुल 79 गैस सिलेंडर जब्त किए गए, जिनमें 42 सिलेंडर भरे हुए पाए गए।
अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों को एक साथ स्टॉक करके रखा गया था, जो सुरक्षा की दृष्टि से भी खतरे से खाली नहीं है। इसके अलावा टीम ने कार्रवाई करते हुए स्काइजा होटल से भी दो गैस सिलेंडर जब्त किए हैं।रसद विभाग के अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में गैस की आपूर्ति को लेकर संवेदनशील स्थिति बनी हुई है। ऐसे समय में गैस सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।अधिकारियों ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी या अवैध भंडारण की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
इस कार्रवाई में ईआई जगदीश शर्मा, गजेंद्र बाबू शर्मा, जितेंद्र गोठवाल सहित रसद विभाग की टीम और कोतवाली पुलिस का सहयोग रहा।

बाइट धौलपुर रशद विभाग प्रवर्तन अधिकारी जगदीश शर्मा
।।धौलपुर राजस्थान से विजय शर्मा की रिपोर्ट।।
