March 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

थ्रेसर की चपेट में आने से किशोर का फंदे से कसा गला,हुई दर्दनाक मौत

1 min read
Spread the love

बाँदा

थ्रेसर की चपेट में आने से किशोर का फंदे से कसा गला,हुई दर्दनाक मौत

थ्रेसर की चपेट में आने से किशोर का फंदे से गला कस गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार नरैनी कोतवाली क्षेत्र के दिवली गांव निवासी 13 वर्षीय ध्रुव पुत्र रामसेवक एक माह पहले अपने मामा गोरेलाल के घर तिंदवारी थाना क्षेत्र के दिवली गांव आया हुआ था। बुधवार की दोपहर वह खेत में गेहू की बाली बीन रहा था। बताया गया कि वह गले में अगौछा डाले था। थ्रेसर के पास वह गेंहू की बाली बीन रहा था। तभी उसका अगौछा थ्रेसर की पुली में फंस गया। जिससे उसके गले में फांसी का फंदा कस गया। मौके पर मौजूद मामा की नजर पड़ी तो तत्काल उसने थ्रेसर बंद करने के बाद उसे बाहर निकाला। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। मृतक के मामा गोरेलाल ने बताया कि ध्रुव के माता पिता सूरत में रहते है। वह एक माह पहले ननिहाल आया हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *