March 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ग्रीष्मकाल में आमजन को शुद्ध पेयजल आपूर्ति किया जाना करें सुनिश्चित :- संभागीय आयुक्त

1 min read
Spread the love

ग्रीष्मकाल में आमजन को शुद्ध पेयजल आपूर्ति किया जाना करें सुनिश्चित-संभागीय आयुक्त
संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
धौलपुर,

जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक संभागीय आयुक्त श्रीमती नलिनी कठौतिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने जिले में संचालित राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों की विभागवार प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
संभागीय आयुक्त ने जलदाय, विद्युत, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के साथ निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी को ग्रीष्मकाल के शुरू होने पर आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकाल के दौरान समर कंटीजेंसी के तहत स्वीकृत कार्यो को समय पर पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें। शहरी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के दौरान बिजली बन्द किया जाएं। जिससे सभी आमजनों को पानी सुचारू रूप से मिल सकें। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के हैण्डपम्पों का सर्वे कर खराब पड़े हैण्डपम्पों की मरम्मत किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में टैंकर से पानी की आपूर्ति की जाती है वहां पर टैंकर की फोटो लेते हुए मॉनिटरिंग किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सार्वजनिक हैण्डपम्प किसी व्यक्ति विशेष के घर के पास ना लगाते हुए सार्वजनिक स्थान पर ही लगाया जाएं। क्षेत्र के अनुसार सर्वे टीम को मोबलाइज किया जाए एवं नियंत्रण कक्ष को और अधिक सुढृढ़ कर व्यवस्थित रूप से संचालित किया जाए। जिससे आमजनों की परेशानी का त्वरित निस्तारण हो सके। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि टंकियों की नियमित रूप से साफ-सफाई की जाए तथा टंकियों पर कवर लगवाया जाना सुनिश्चित करें। जिससे टंकी के पानी में किसी प्रकार की गंदगी ना हो सके। उन्होंने जेवीवीएनएल के अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि पीएमसूर्यघर योजना के आवेदनों को शीघ्र पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें। साथ ही झूलते हुए तारों का सर्वे करवाकर रिपोर्ट प्रस्तुत किया जाना सुनिश्चित करें। बिजली चोरी करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाए। पुलिस जाप्ते के साथ ही बिजली चोरी वालों पर कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि सीएचसी, पीएचसी व जिला अस्पताल में अस्पताल संचालन के दौरान बिजली कटौती ना की जाए। उन्होंने ग्रीष्मकाल के मौसम को देखते हुए पर्याप्त औषधी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभागी समीक्षा करते हुए कहा कि ग्राम खेड़ली में निर्माणाधीन अटल पथ को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए। इसके लिए विभागीय अधिकारी आमजन को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए त्वरित रूप से सेवाएं प्रदान करें।
बैठक में जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की बिंदुवार जानकारी प्रस्तुत करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने तथा आमजन को योजनाओं से लाभान्वित कराने का आश्वासन दिया।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिराम मीना, सहायक निदेशक लोक सेवाएं बंशीधर योगी सहित पीएचईडी, विद्युत, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *