February 24, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सांसद अवधेश प्रसाद बोले संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा

1 min read
Spread the love


मिल्कीपुर अयोध्या
मतदाता सूची से नाम काटे जाने के प्रयास, संविधान की रक्षा, किसानों की जमीनों पर कथित अतिक्रमण और बढ़ती महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर इनायतनगर के पांच नंबर चौराहा स्थित मंत्री आवास पर समाजवादी पार्टी द्वारा लोकतांत्रिक धरना एवं प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अवधेश प्रसाद रहे।
धरने को संबोधित करते हुए सांसद अवधेश प्रसाद ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग सरकार के इशारे पर कार्य कर रहा है और एसआईआर (विशेष पुनरीक्षण) के बहाने मतदाताओं के नाम सूची से हटाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता ऐसे किसी भी प्रयास को सफल नहीं होने देंगे और जनता के लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि बीएलओ दबाव में काम कर रहे हैं, कई बीएलओ मानसिक तनाव में हैं तथा पंचायत सचिवों द्वारा कुटुंब रजिस्टर की नकल उपलब्ध कराने में सहयोग नहीं किया जा रहा है। मतदाता सूची में जानबूझकर त्रुटियां कर लोगों को परेशान किए जाने का भी आरोप लगाया गया। सांसद ने मौके पर मौजूद एसडीएम से कहा कि उनके स्तर की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए।
धरने में 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर किसानों की जमीनों पर कथित जबरन अतिक्रमण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। वक्ताओं ने कहा कि किसानों की भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और किसी भी प्रकार की जबरदस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही कमरतोड़ महंगाई पर नियंत्रण और पूर्व सपा सरकार में कराए गए विकास कार्यों को पुनः संचालित कराने की मांग भी की गई।
कार्यक्रम में सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, बख्तियार खान, छोटेलाल यादव, माखनलाल यादव, रामजी पाल, महेन्द्र यादव, महेश शर्मा, सुनील सिंह, अरविंद वर्मा, आजाद सिंह, पृथ्वीराज यादव, रामतेज यादव, सुनील कोरी, यदुनाथ यादव, लालचंद यादव, सरोज यादव, चंद्रकांता साहू, पूजा वर्मा, रितेश यादव, साहबलाल यादव, रामलहु यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
धरना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आयोजकों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *