बोर्ड परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य अमृतलाल सरोज पद से हटाए गए
1 min readबीकापुर अयोध्या

भारती इंटर कॉलेज के यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक पद से हटाए गए
बोर्ड परीक्षा में अपने दायित्व का निर्वाहन सही ढंग से न करने के चलते भारती इंटर कॉलेज बीकापुर के केंद्र व्यवस्था प्रधानाचार्य अमृतलाल सरोज परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक पद से हटाए गए।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ पवन कुमार तिवारी ने बीकापुर के भारती इंटर कालेज के प्राचार्य/केंद्र व्यवस्थापक अमृत लाल सरोज को केंद्र व्यवस्थापक के पद से हटाते हुए जयसिंह मऊ के प्रवक्ता गुलबहार निषाद को केंद्र व्यवस्थापक बनाया है।
यह कार्यवाही स्कूल के मुख्य गेट के आसपास परीक्षा के दौरान स्टेशनरी और अन्य दुकानें खुली रहने के कारण dios के निरीक्षण में मिली है जिसे देखकर नाराज dios ने यह कार्यवाही की है।
