February 25, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बोलेरो ने बाइक सवार को मारी टक्कर हालत गंभीर,इलाज हेतु अयोध्या रेफर

1 min read
Spread the love

खंडासा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा

बोलेरो ने बाइक सवार को रौंदा हालत नाजुक, मंडलीय चिकित्सालय दर्शन नगर अयोध्या के लिए रेफर

मिल्कीपुर अयोध्या
जनपद के खंडासा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुतहा चौराहे पर देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा का मामला अमानीगंज की दिशा से आ रही एक अनियंत्रित बोलेरो (संख्या: UP 41 V 5715) ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो की रफ्तार काफी अधिक थी, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि युवक की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है। मौजूद लोगों ने बताया बाइक सवार मजदूर झाम दास का पुरवा मौजा मिश्रौली निवासी रामकुमार पुत्र रामदास उम्र 40 वर्ष जो बिटिया के यहां गया था वापस आते समय खुतहा चौराहे पर अनियंत्रित बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। वहीं स्थानीय लोगों ने नजदीकी चौकी प्रभारी को सूचना दी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंच गये और मामले की जांच शुरू कर दी है।
वहीं घायल व्यक्ति को तत्काल खंडासा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मंडलीय चिकित्सालय दर्शन नगर के लिए रेफर कर दिया है।
क्षेत्र में इस घटना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *