February 24, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मचकुण्ड धाम में बिखरेगी ब्रज की छटा, 3 मार्च को होगा भव्य ‘छठवां फागोत्सव कार्यक्रम

1 min read
Spread the love

धौलपुर

मचकुण्ड धाम में बिखरेगी ब्रज की छटा, 3 मार्च को होगा भव्य ‘छठवां फागोत्सव’
धौलपुर। तीर्थों के भांजे कहे जाने वाले सुप्रसिद्ध मचकुण्ड धाम में इस वर्ष भी होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। हल्लाबोल जनसरोकार मंच, धौलपुर के तत्वावधान में आगामी 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को मचकुण्ड धाम स्थित लाड़ली जगमोहन मंदिर परिसर में ‘छठवां फागोत्सव’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन के माध्यम से मचकुण्ड की पावन धरा पर ब्रज की पारंपरिक होली का जीवंत दृश्य साकार होगा।
फूलों, लड्डुओं और लठमार होली का रहेगा आकर्षण
आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम को विशेष बनाने के लिए वृंदावन (ब्रज क्षेत्र) से कलाकारों की टीम आमंत्रित की गई है। फागोत्सव के दौरान आकर्षक झांकियों के साथ
फूलों की होली
लड्डू की होली
लठमार होली
का भव्य मंचन किया जाएगा। यह प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं और दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी। ब्रज संस्कृति की रंगत और कान्हा भक्ति के रस में सराबोर यह आयोजन धौलपुरवासियों को एक अनूठा आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करेगा।
कार्यक्रम विवरण
दिनांक: 3 मार्च 2026, मंगलवार
समय: दोपहर 3:00 बजे से निरंतर
स्थान: लाड़ली जगमोहन मंदिर, मचकुण्ड धाम, धौलपुर।
फागोत्सव की तैयारियों को लेकर लाडली जग मोहन मंदिर के महंत कृष्ण दास के सानिध्य में हल्लाबोल जनसरोकार मंच की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंच के एडवोकेट प्रमोद कुमार शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा ,प्रमोद पचौरी, लोकेश राजपूत, अशोक सिकरवार, रामकिशोर लवानिया, वरिष्ठ पत्रकार सुनील जगरिया, पत्रकार उपेंद्र दीक्षित, पत्रकार रमाकांत शर्मा, ‘श्याम प्रेमी’, रामसेवक राठौर, विराट ठाकुर, भूदेव शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और जनसंपर्क को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

मंच पदाधिकारियों ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अपील की है कि “कान्हा के साथ फूलों की होली” के इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मचकुण्ड धाम में ब्रज की अनुपम छटा का आनंद लें। आयोजन को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *