इसौली विधानसभा क्षेत्र में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शकील अहमद का जनसंपर्क अभियान
1 min readसुल्तानपुर।

इसौली विधानसभा क्षेत्र में रविवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शकील अहमद ने सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।उन्होंने विभिन्न गांवों और बाजारों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा की।अभियान की शुरुआत रवनिया पश्चिम से हुई। इसके बाद अलीगंज बाजार, कोटिया, मवैईया, पिपरी, इसौली, पारा बाजार, नदौली, आलामऊ, पटैला, बल्दीराय, बहुरावा, सिंघनी,अतानगर और गोविंदपुर में जनसंपर्क किया गया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया, युवाओं से संवाद किया और महिलाओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।इसौली टीले वाली मस्जिद पहुंचकर उन्होंने हाफिज ताज मोहम्मद से मुलाकात कर दुआएं प्राप्त कीं।जनसंपर्क कार्यक्रम में राज नारायण यादव, वसन्न खान, गरीब खां, काशीर अहमद एडवोकेट, प्रदीप यादव पूर्व बीडीसी, सनी यादव, अशरफ, श्याम यादव, अली रजा प्रधान, जितेंद्र प्रधान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।सपा नेता शकील अहमद ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है।
