होली और रमजान त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न
1 min readबीकापुर अयोध्या

जनपद के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के मोतीगंज चौकी पर आयोजित हुई बैठक कल सांयकाल
आयोजित बैठक में कोतवाली प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने आगामी रमजान और होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की
जहां पर श्री सिंह ने त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया साथ ही साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट शेयर करने से बचने की भी सलाह दी।
यही ही नहीं श्री सिंह ने कहा कि हमारे चौकी क्षेत्र में यदि कोई भी व्यक्ति नकली शराब बना रहा हो तो उसकी सूचना हमें दें या कोई अराजक तत्व अशांति फैला रहा है तो उसकी सूचना प्रशासन को दें ताकि उस पर समय रहते कार्यवाही की जाये।
वहीं बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधान,जन सेवा केंद्र प्रभारी,कोटेदार व अन्य संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।
बीकापुर कोतवाली के प्रभारी श्री सिंह ने सभी धर्मगुरुओं,जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से दोनों पर्व प्रेम,आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।
जहां पर उन्होंने कहा कि किसी भी नई परंपरा की अनुमति नहीं होगी और शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही साथ होलिका दहन शांतिपूर्वक एवं बिना भेदभाव के मनाने पर जोर दिया गया।
होली पर तेज आवाज में डीजे बजाने पर भी कार्रवाई की जाएगी साथ ही साथ डीजे बजाने के दौरान दिव्यांगजनों का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी गई।
श्री सिंह ने बताया कि त्योहार के दौरान प्रशासन की मोबाइल टीम क्षेत्र में निगरानी भी करेगी।
जहां पर चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह ने भी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की
वहीं बैठक में मुख्य रूप से प्रधान प्रतिनिधि पंकज पांडेय,प्रधान कनांवा ओम प्रकाश,प्रधान निधियांवा शत्रुध्न मिश्रा,प्रधान परसुही झिनकू राम,प्रधान प्रतिनिधि शंकरपुर महेश मौर्य,पूर्व प्रधान परमेश्वर यादव,मौलाना एकलाख अहमद,सद्दाम खां,सेराज अहमद,पवन सिंह,ईशा खान,विकास यादव,आनन्द यादव,सैफी खां,सलीम खां,सुहैल अहमद,कृपाशंकर तिवारी, सचिन यादव,राकेश कुमार सोनू,कृष्ण कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
