पांचवें रमजान के अवसर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन
1 min readखजुरी मिर्जापुर में रोजा इफ्तार का आयोजन
मिल्कीपुर अयोध्या

विकासखंड मिल्कीपुर के ग्राम पंचायत खजुरी मिर्जापुर में पांचवें रमजान के अवसर पर एक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।
यह इफ्तार पार्टी सोमवार शाम 6 बजे गांव निवासी थलसेना के पूर्व सूबेदार मोहम्मद फरीद खान के आवास पर आयोजित की गई थी। इसमें बड़ी संख्या में रोजेदार और ग्रामीण एकत्रित हुए। उपस्थित सभी रोजेदारों ने इफ्तार कर अपने रोजे खोले। इसके बाद, गांव में स्थित नूरानी जामा मस्जिद में रोजेदारों ने नमाज अदा की।
मस्जिद के पेश इमाम हाफिज मोहम्मद असरार ने सभी रोजेदारों को मगरिब की नमाज पढ़ाई।
इस अवसर पर नौशाद खान, महताब खान शिब्लू, शमशाद खान, बाबा कलीम, मो इमरान खान, सलमान खान, शमशेर खान, वकार अहमद खान, दिलशाद खान, शाहिद खान, आसिफ खान, फिरोज खान, मोहम्मद जमील खान, बंटी खान, मोहम्मद इस्लाम खान, आफाक खान पिंटू, हमजा खान शिब्लू सहित सैकड़ों रोजेदार मौजूद रहे।
