February 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सफाईकर्मी महिला ने सुपरवाइजर पर दुष्कर्म का लगाया आरोप, तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

1 min read
Spread the love

अयोध्या

जनपद के कोतवाली क्षेत्र में एक महिला सफाईकर्मी ने अपने सुपरवाइजर समेत तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और सहयोग करने का गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है।

पीड़िता ने 17 फरवरी को पुलिस को सूचना दी थी। उसके अनुसार वह मूल रूप से बाराबंकी की रहने वाली है और अयोध्या नगर निगम में सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत है। उसका पति भी नगर निगम में ही काम करता है। महिला का आरोप है कि उसके सुपरवाइजर सलमान ने कई बार मांगने के बावजूद उसकी मजदूरी का भुगतान नहीं किया।

पीड़िता का कहना है कि मजदूरी दिलाने का भरोसा देकर रेखा उसे सलमान के पास ले गई। आरोप है कि सलमान उसे रामकथा पार्क स्थित अपने परिचित नाजिम के कमरे में ले गया, जहां नाजिम ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद सलमान ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना के बाद सलमान और उसकी पत्नी ने उसे धमकाया।

इस प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक ओम प्रकाश को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *