February 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

भीषण सड़क हादसा ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आए 73 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

1 min read
Spread the love

ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आए 73 वर्षीय बुजुर्ग शिव सहाय तिवारी, मौके पर मौत

अयोध्या

जनपद के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। मसौधा–बिल्हरघाट रोड पर हरिनारायणपुर गांव के मोड़ के पास करीब 4:30 बजे 73 वर्षीय शिव सहाय तिवारी को एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचल दिया। हादसा इतना गंभीर था कि उन्हें बचाया नहीं जा सका।

पुलिस के मुताबिक, मसौधा मिल की ओर से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से शिव सहाय तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरा बाजार लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों की टीम ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक गोसाईगंज थाना क्षेत्र के कनरियावां गांव के निवासी थे। बताया जा रहा है कि वे अपनी बहन के घर अंजना गांव आए हुए थे। घटना के समय वे वापस लौट रहे थे और हरिनारायणपुर गांव के मोड़ के पास किसी परिचित से बातचीत कर रहे थे, तभी अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

अस्पताल के फार्मासिस्ट बीएन उपाध्याय ने पुष्टि की कि बुजुर्ग को अस्पताल लाया गया था, जहां जांच के बाद उनकी मृत्यु घोषित कर दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *