डिजिटल जनगणना के नवाचारों के प्रति आमजन को करें प्रेरित :- श्रीनिधि बी टी
1 min read
धौलपुर

जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सुचीकरण एवं मकान गणना कार्य के लिए नियमित सहायकों का जिला स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हुआ। 16 से 18 फरवरी तक जिला परिषद सभाकक्ष में आयोजित प्रशिक्षण का समापन प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में हुआ।
समापन सत्र में जिला कलक्टर ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि नवीनतम जनगणना के आंकड़ों का उपयोग राष्ट्रीय नीति निर्माण और आधारभूत संरचना विकास में किया जाएगा, इसलिए जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में पूर्ण गंभीरता व शुद्धता सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि डिजिटल जनगणना के अंतर्गत किए गए नवाचारों, विशेषकर स्व-गणना प्रक्रिया के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाए। साथ ही चार्ज स्तर पर कार्य कर रहे कार्मिकों को योजना बनाकर निर्धारित समयावधि में सभी कार्य पूर्ण करने को कहा।
जनगणना निदेशालय के मास्टर ट्रेनर रजत कुमार अग्रजी एवं बृजेश कुमार शर्मा ने प्रथम चरण से संबंधित कार्यों की विस्तृत जानकारी दी तथा प्रतिभागियों को जनगणना के लिए तैयार पोर्टल और मोबाइल एप्लीकेशन पर अभ्यास भी कराया। कार्यक्रम में सांख्यिकी अधिकारी राजेश कुमार, राघव पाठक, अभिषेक चौधरी, हमेन्द्र सिंह, मोहम्मद आसिफ सहित अन्य उपस्थित रहे।
ब्यूरो विजय शर्मा
