February 18, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विधुत विभाग व निगम टीम के द्वारा बिल बकायादारों के ऊपर कठोर कार्यवाही

1 min read
Spread the love

धौलपुर

जेवीवीएनएल अधीक्षण अभियंता गोविंद सिंह के आदेशानुसार और अधिशासी अभियंता विवेक शर्मा के निर्देशन में उपखंड राजाखेड़ा में सहायक अभियंता आनंद तिवारी ने आज दिनांक 18/2/26 दिन बुधवार को निगम के बकायादारों के ऊपर कठोर कार्यवाही करने के लिए टीम बना कर फील्ड में भेजा जिसमें टीम शहर में संजीव पाठक फौजी और अन्य तकनीकी कर्मचारियों के साथ शहर में फीडर 2,3,4 और 5 पर बकायादारों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए करीब 2.4 लाख की बकाया पर 16 कनेक्शन डीसी किए गए और मौके से ही 90 हजार जमा कराए गए।साथ ही 40 अवैध केबिल जप्त कर दो विद्युत चोरों की वीसीआर भर कर करीब 50 हजार का जुर्माना लगाया गया ।टीम ग्रामीण कनिष्ठ अभियंता विशाल जायसवाल और तकनीकी कर्मचारियों द्वारा बकायादारों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए फीडर नाड़ौरा, बाजना,सिलावट,गाड़ी कारीलपुर,डोंगरपुर से करीब 6 लाख की बकाया राशि पर 9 कनेक्शन डीसी किए गए ।करीब 60 अवैध केबलों को जप्त किया गया और 5 विद्युत चोरों की वीसीआर भर के करीब 1.8 लाख का जुर्माना लगाया गया।टीम मरैना में कनिष्ठ अभियंता मयंक मिश्रा और कनिष्ठ अभियंता रणवीर सिंह मूंड और तकनीकी कर्मचारियों ने गांव बकायादारों के खिलाफ गांव अतरौली, चड़ियांकपुरा,कठूमरी, चिलपुरा ,घुरिया खेड़ा इत्यादि में कार्यवाही करते हुए करीब 25 लाख की बकाया राशि पर 7 ट्रांसफार्मर उठा कर 40 विद्युत कनेक्शन डीसी किए गए। और 80 अवैध केबलों को हटा कर जप्त किया गया और 4 विद्युत चोरों की वीसीआर भर कर 1.5 लाख का जुर्माना किया गया। सहायक अभियंता आनंद तिवारी ने लोगों से अपील की वे अपना बकाया बिल समय से जमा कर निर्बाध रूप से विद्युत का उपभोग करें।कोई भी व्यक्ति विद्युत तंत्र से छेड़छाड़ न करें, प्रत्येक जीवन महत्वपूर्ण है।अगर किसी को विद्युत को लेकर कोई शिकायत है तो लाइनमैन,कनिष्ठ अभियंता को कॉल या कार्यालय में आकर सूचित करें।तिवारी ने उपस्थित लोगों से अपील की वे सरकार द्वारा जारी प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में पंजीकरण करा कर अपने घर की छत पर सोलर संयत्र लगवा कर सब्सिडी और मुफ्त बिजली योजना का लाभ ले सकते हैं।टीम में वरिष्ठ टेक्निशियन अवधेश कुमार शर्मा,सोनेश कुमार,सोनपाल वर्मा, सालू सिंह, नरेंद्र सिंह,भूदेव प्रसाद,जगदीश सिंह,चित्र सिंह, संतोष लोधी इत्यादि तकनीकी कर्मचारी उपस्थित रहे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *