February 18, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बुजुर्ग महिला संदिग्ध परिस्थितियों में बिस्तर पर मृतक मिली, जांच में जुटी पुलिस

1 min read
Spread the love

धरौली में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों मेंउ मौत

अयोध्या

जनपद के खंडासा थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला संदिग्ध परिस्थितियों में बिस्तर पर मृत पाई गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी हैl

यह पूरा मामला धरौली गांव का है। मृतका की पहचान 55 वर्षीय महिला गंगादेई के रूप में हुई है। वह बुधवार की सुबह में संदिग्ध परिस्थितियों में बिस्तर पर मृत पाई गई। मृतका के पति सोमई ने पुलिस को सूचना दी। रात में मृतका का पति खेत की रखवाली के लिए बाहर गए थे। जबकि गोद लिया गया बेटा गुलशन एक निमंत्रण में गया था।

गुलशन बुधवार की सुबह में लौटने के बाद, घर का दरवाजा बंद होने पर तिरपाल फाड़कर प्रवेश किया, तो बिस्तर पर मां गंगादेई को मृत पाया। उसने यह जानकारी अपने पिता को दी। पिता ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया। वहीं, प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन जांच शुरू कर दी गई है और मौत के सही कारण की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *