February 17, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरवारा में बालिकाओं को आत्मरक्षा का दिया गया प्रशिक्षण  

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या

शिक्षा क्षेत्र मिल्कीपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरवारा की छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।एक माह के इस प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को पंच मारना, किक मारना, स्टांस लेना और ब्लॉक करना जैसे आत्मरक्षा के बुनियादी गुर सिखाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, उन्हें सेफ्टी टूल्स के उपयोग और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण में हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 1076, 112, 108 और 102 के उपयोग से आत्मरक्षा के बारे में भी बताया गया।
जिला समन्वयक भास्कर सिंह ने बताया कि जिले के सभी उच्च प्राथमिक विद्यालयों में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है, इसका उद्देश्य बालिकाओं को विषम परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा करने में सक्षम बनाना है।
प्रशिक्षक वकार अहमद ने बताया कि एक माह के प्रशिक्षण के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर पांच बच्चियों का चयन किया गया जिसमें प्रथम स्थान पर राधिका पुत्र दीपचंद रही, द्वितीय स्थान पर प्रिया पुत्री मंसाराम, तृतीय स्थान पर दिव्यांशी पुत्री फूलचंद, चतुर्थ स्थान पर तरन्नुम पुत्री इमरान और पांचवें स्थान पर सोनिया पुत्री हरिराम चयनित हुई हैं। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक कृपा शंकर मिश्र, शिक्षिका कुमुद मिश्रा और यासमीन बानो सहित विद्यालय में अध्यनरत बालिकाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *