February 17, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मेहदौंना में जश्न ए दस्तारबंदी का आयोजन 

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर।

ग्राम पंचायत मेहदौना में जश्ने दस्तारबंदी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मदरसा इस्लामिया रिजिविया दारुल कुरान के प्रांगण में आयोजित हुआ, जहां चार बच्चों को हाफिज-ए-कुरान की उपाधि से नवाजा गया।
मदरसे के प्रिंसिपल मौलाना रफीक ने बताया कि जिन चार बच्चों की दस्तारबंदी की गई, उनमें हाफिज सिराज अहमद (निवासी मेहदौना), हाफिज कैफ (निवासी अरुवावां), हाफिज फैसल (निवासी गोंडा) और हाफिज हसनैन (निवासी मेहदौना) शामिल हैं।
इस अवसर पर एक विशाल जलसे का भी आयोजन किया गया। उलेमाओं ने लोगों के बीच खिताब फरमाए, तकरीरें दीं और नात शरीफ पढ़ीं। दस्तारबंदी कार्यक्रम का संचालन कारी असरारउल कादरी ने किया, जबकि अध्यक्षता कारी अब्दुल कुद्दूस ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सैयद गयासे मिल्लत कल्कि शरीफ और विशिष्ट अतिथि मुमताज टांडवी मौजूद रहे। नात ख्वाह अख्तर काशिफ, मौलाना इलियास, मौलाना जुनैदुल कादरी, हाफिज सरफराज सहित कई अन्य उलेमाओं ने भी संबोधित किया। गांव के निवासी शहंशाह आलम, मोहम्मद फिरदौस, फकीर मोहम्मद, मो इसरार, मो निसार सहित अन्य लोगों ने बच्चों के हाफिज-ए-कुरान बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में अकीदतमंद लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *