पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने संजय सिंह को मारी गोली, इलाज हेतु लखनऊ रेफर
1 min readमिल्कीपुर अयोध्या
ईंट गाँव निवासी जिला पंचायत के प्रत्याशी रहे संजय सिंह पर प्राण घातक हमला। संजय सिंह को मारी गई गोली। गंभीर रूप से घायल संजय सिंह को दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर किया गया। शादी समारोह में गए थे संजय सिंह। मिली जानकारी के अनुसार हालत खतरे से बाहर।
जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी संजय सिंह पर हमले का मामला, संजय सिंह की तहरीर पर विपिन दुबे अभय दुबे और गिरजा शंकर दुबे के खिलाफ थाना इनायतनगर मे मुकदमा दर्ज,विपिन दुबे व अभय दुबे गिरफ्तार,हमले में प्रयुक्त असलहां बरामद, कल देर रात संजय सिंह पर हुआ था जानलेवा हमला,मारी गई थी दो गोली, लखनऊ में चल रहा है इलाज, पुरानी रंजिश में हुआ था हमला जहां पर पुलिस ने दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार तमंचा कारतूस व खोखा बरामद कर आगे की कार्रवाई में जुटी।

