February 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जीआईसी इंटर कॉलेज फ्लाईओवर पर बाइकसवार चाइनीस मंझे में फंसकर हुआ घायल

1 min read
Spread the love

चाइनीज मंझे से बाइक सवार युवक घायल, 12 टांके लगे

अयोध्या में चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाना एक युवक के लिए जानलेवा साबित होते-होते बचा। रविवार शाम करीब सात बजे कोतवाली नगर क्षेत्र के जीआईसी इंटर कॉलेज फ्लाईओवर पर बाइक से घर लौट रहे 30 वर्षीय बिपिन पाण्डेय अचानक मांझे की चपेट में आ गए। वह जिला मुख्यालय से सिविल लाइन होते हुए दर्शननगर स्थित अपने गांव सरेठी जा रहे थे, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उड़ाए जा रहे पतंग के चाइनीज मांझे का धागा उनके चेहरे और गर्दन में उलझ गया।

अचानक तेज झटके के साथ मांझा उनके चेहरे और नाक पर रगड़ खा गया, जिससे खून बहने लगा। हाथ भी कट गया और कपड़े खून से भीग गए। किसी तरह उन्होंने बाइक रोकी और खुद को संभाला। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और परिवार को सूचना दी।

परिजन उन्हें जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनके घावों पर 12 टांके लगाए। डॉक्टरों के अनुसार, मांझा कुछ और गहराई तक लग जाता तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।

घायल युवक के परिजनों ने चाइनीज मांझे पर रोक लगाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यह धागा न सिर्फ राहगीरों बल्कि पक्षियों के लिए भी बेहद खतरनाक है। घटना के संबंध में पुलिस को लिखित शिकायत देने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *