February 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जिलाधिकारी के द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ की बैठक, जनगणना प्रशिक्षण प्रारंभ

1 min read
Spread the love

जिला एवं चार्ज अधिकारियों का जनगणना प्रशिक्षण प्रारंभ
धौलपुर

जनगणना 2027 के अन्तर्गत प्रथम चरण के मकान सूचीकरण तथा मकान गणना का कार्य के लिए 1 से 15 मई तक तथा 16 मई से 14 जून तक फील्ड कार्य किया जाएगा। प्रथम चरण के कार्यों के सफल एवं त्रुटिरहित निष्पादन के लिए जनगणना कार्य निदेशालय द्वारा जिला एवं चार्ज अधिकारियों के नियमित सहायकों का दो दिवसीय गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में शुभारम्भ किया गया।
जिला कलक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण में जनगणना कार्य निदेशालय से नियुक्त राज्य स्तरीय प्रशिक्षक विजय गर्ग एवं हिमांशु गोयल ने सभी चार्ज अधिकारियों को बताया कि जनगणना के संपूर्ण कार्य का प्रबंधन एवं निगरानी सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। सेटेलाइट इमेजनरी के आधार पर ब्लॉकों का सीमा निर्धारण भी एचएलबीसी पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। इसके साथ ही आकड़ों के संग्रहण व जांच के लिए डिजिटल एप का प्रयोग होगा। जिला कलक्टर ने सभी चार्ज अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त निर्देशों का पूर्णतः पालन करते हुए अपना शत-प्रतिशत देकर कार्य करें तथा आकडों की शुद्धता एवं सत्यता का विशेष ध्यान रखें। जिससे किसी भी स्तर पर लापरवाही या त्रुटि की संभावना ना रहे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला जनगणना अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिराम मीना, उपखण्ड जनगणना अधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी धौलपुर कर्मवीर सिंह, उपजिला जनगणना अधिकारी एवं उपनिदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग राजेश कुमार सहित जिला जनगणना सेल के समस्त कार्मिक एवं चार्ज स्तर (तहसील, नगर परिषद, नगरपालिका) के प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *