February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

स्काउट-गाइड आंदोलन राष्ट्र निर्माण, चरित्र निर्माण और सेवा भावना को सशक्त बनाने हेतु निरंतर अग्रसर

1 min read
Spread the love

भारत स्काउट एवं गाइड, उत्तर प्रदेश

फरुखाबाद

बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, साउथ सिटी, लखनऊ में भारत स्काउट एवं गाइड, उत्तर प्रदेश की प्रादेशिक परिषद बैठक एवं 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों का सम्मान समारोह में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ० महेन्द्र सिंह द्वारा की गई। अपने संबोधन में उन्होंने 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी की ऐतिहासिक सफलता पर सभी पदाधिकारियों, सहयोगियों एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए स्काउट-गाइड प्रशिक्षण गतिविधियों को और सशक्त बनाने का आह्वान किया।
प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ० प्रभात कुमार द्वारा जम्बूरी की उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्म प्रस्तुत की गई तथा विभिन्न विभागों, मीडिया एवं सहयोगी संस्थाओं के योगदान की सराहना की गई।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों, सहयोगी विद्यालयों, सर्वोत्तम जनपदों तथा बीएसजी ज्ञान प्रतियोगिता एवं कैडेट रैली के विजेताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही एल०टी०, ए०एल०टी० एवं एच०डब्ल्यू०बी० कोर्स पूर्ण करने वाले प्रशिक्षकों को पार्चमेंट एवं ऑनरेबल चार्ज प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
स्काउट-गाइड आंदोलन राष्ट्र निर्माण, चरित्र निर्माण और सेवा भावना को सशक्त बनाने हेतु निरंतर अग्रसर है।

योगेश कुमार ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *