दो दर्जन से ज्यादा न्यायमूर्तियों के आवास का शिलान्यास
1 min readगोमती नगर लखनऊ में दो दर्जन से ज्यादा न्यायमूर्तियों के आवास का शिलान्यास माननीय सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति श्री विक्रम नाथ द्वारा किया गया
डॉ मुरलीधर सिंह
अधिवक्ता
मा उच्च न्यायालय लखनऊ पीठ एवं आजीवन सदस्य
अवध वlर एसोसिएशन
पूर्व उपनिदेशक मुख्यमंत्री मीडिया सेंटर लोक भवन लखनऊ
लखनऊ 14 फरवरी 2026 आज उच्च न्यायालय इलाहाबाद लखनऊ पीठ के न्यायमूर्तियां के आवास संबंधी समस्याओं के निस्तारण हेतु गोमती नगर विनीत खंड विराट खंड मार्केट के पास स्थित भूखंड आरक्षित किया गया था
इसका आज भूमि पूजन माननीय सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति श्री विक्रम नाथ न्यायमूर्ति श्री राजेश बिंदल न्यायमूर्ति श्री पंकज मित्तल आज द्वारा किया गया
इस अवसर पर माननीय इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायमूर्ति श्री रंजन राय न्यायमूर्ति श्री अब्दुल मोइन न्यायमूर्ति श्री राजीव सिंह न्यायमूर्ति श्री मनीष माथुर आदि उपस्थित थे इसके अतिरिक्त राजकीय निर्माण निगम के अभियंता का माननीय उच्च न्यायालय के रजिस्टर अन्य अधिकारी तथा अधिवक्ता और बार के सम्मानित उपस्थित थे
इस अवसर पर न्यायमूर्ति श्री विक्रम नाथ ने कहा कि हमारे न्यायाधीशों की आवासीय समस्या बहुत पुरानी है और इस आवास बन जाने से समस्या का समाधान होगा और
यहां माननीय उच्च न्यायालय के पास ही आवास बन बन रहे हैं लगभग दो दर्जन से ज्यादा आवास बन रहे हैं इससे मुझे खुशी है तथा आशा है दो वर्षों में न्यायाधीशों की न्याय मूर्तियों की आवास की समस्याओं का समाधान होगा
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों द्वारा न्याय मूर्तियों के का स्वागत किया गया तथा
उनके लखनऊ आगमन के प्रति आभार में आभार व्यक्त किया गया ।

