February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सड़क हादसे में शादी से लौट रहे तीन युवक घायल, ईलाज हेतु अस्पताल में भर्ती

1 min read
Spread the love

अयोध्या

जनपद के इनायत नगर थाना क्षेत्र के बारुन बाजार स्थित पुलिस चौकी के सामने कट पर बीती रात लगभग 11:15 बजे एक सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। तीनों एक शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, बारुन बाजार के पास स्थित कट पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। संतुलन बिगड़ने से तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और उन्हें चोटें आईं। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की 1033 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया।

पुलिस के मुताबिक, घायलों की पहचान मिल्कीपुर क्षेत्र के चांदपुर निवासी रोहित कुमार (22) पुत्र परशुराम, धर्मवीर (21) पुत्र पप्पू और रविंद्र कुमार (20) के रूप में हुई है। इनमें रोहित कुमार को अधिक गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य दोनों का उपचार जारी है।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर बाइक के फिसलने को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *